सिराली: सनशाईन पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया परामर्श

ल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया परामर्शभोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरदा के तत्वावधान में शुक्रवार को सिराली स्थित सनशाईन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन, घोघड़ा रोड पर एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में मुख्य रूप से प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती अपूर्वा (MBBS, DNB, FMAS, DMAS, MRCOG-1 London) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दिल्ली एवं नागपुर जैसे महानगरों में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली डॉ. अपूर्वा ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।
शिविर के सफल आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार हरदा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार से काशिव सर, काशिव मैडम एवं उनका परिवार विशेष रूप से उपस्थित रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिनमें बिहारीलाल मालवीय, सुमन राजपूत, शिवराम रायखेरे, ओ.पी. पटेल, शिवनारायण निकुम एवं लोकेंद्र गौर शामिल रहे।
सनशाईन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंकिता अग्रवाल एवं संचालक सचिन कुमार अग्रवाल के कुशल प्रबंधन में शिविर का सफल संचालन हुआ। व्यवस्थाओं में शिक्षक संजू कुमार इन्दौरे, महेंद्र गुर्जर, महेश गायकवाड एवं मुकेश बावने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीयन कराकर डॉ. अपूर्वा से सीधे संवाद किया तथा अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। गायत्री परिवार एवं स्कूल प्रबंधन के इस जनहितैषी प्रयास की नगरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
