अमरनाथ यात्रियों के मेडिकल के लिए भोपाल में डॉक्टर्स की संख्या बढ़ाने एवं मेडिकल का समय निश्चित किया जाए -रिंकू भटेजा
संतोष योगी की खबर 9993268143
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के स्वास्थ्य परीक्षण 9 अप्रैल से आरम्भ हो चुके हैं ,इसके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा मात्र 4 डॉक्टर्स ही अधिकृत किए हैं , जो कि भोपाल शहर एवं इसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से मेडिकल करने के लिए कम हैं । भोपाल एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग प्रति वर्ष लगभग दस हजार से ज्यादा भोले के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं । मंडल श्राइन बोर्ड से मांग करता है कि यात्रा की तारीख शीघ्र घोषित की जाए ,डॉक्टर्स की संख्या बढ़ाई जाए एवं मेडिकल के लिए प्रतिदिन एक समय निश्चित किया जाना चाहिए जिससे मेडिकल कराने वाले भक्त समय पर उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
रिंकू भटेजा ने आगे बताया कि श्राइन बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष भी 4 डॉक्टर्स मेडिकल के लिए अधिकृत किए थे , संख्या वृद्धि के लिए मंडल द्वारा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मांग की गई थी कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भोपाल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए । मंडल की इस मांग को मानते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा भोपाल में मेडिकल के लिए 7 डॉक्टर अधिकृत किए गए थे मांग करने वालों में सचिव रिंकू भटेजा, राजकुमार शर्मा, दिव्या बोहरा, मंजू गौतम, गायत्री अवस्थी , रिंकी गुप्ता, सुनीता ,योगेश श्रीवास्तव, गुड्डू अग्रवाल, प्रदीप सोनी, ,मनोज पांडे, राजकुमार रघुवंशी, स्वदेश सोनी, मुकेश रैकवार, बृजेश पाठक, प्रकाश पाटिल, अरुण तिवारी, मनीष पवासे ,कपिल ग्वाला, सचिन आर्य आदि मंडल सदस्य है।
