श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा में शामिल हुए बालिस्ता रावत
श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा में शामिल हुए बालिस्ता रावत ।
संतोष योगी की खबर 9993268143। 
भोपाल हेडलाइंस विवेक जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक शिवकुमार शुक्ला व नीतू शुक्ला के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन निकली कलश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी भोपाल के पूर्व सह मीडिया प्रभारी व श्री हिन्दू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के महामंत्री बालिस्ता रावत हुए शामिल ।
कथा के आयोजक शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि नरेला विधानसभा वार्ड 76 नगर निगम कालोनी विवेक जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आचार्य प्रेमनारायण पाठक जी 10 से 16 अप्रैल, दोपहर 4:00 से शाम 7: 00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराएंगे, कलश यात्रा चांदबाड़ी से प्रारंभ होकर शंकर नगर, छोला श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर, प्रेम नगर होते हुए कथा स्थल पर समापन हुई ।
बालिस्ता रावत ने कलश यात्रा में शामिल भक्तगणों के सुख,समृद्धि,खुशहाली के लिए प्रभु से प्रार्थना की ।
कलश यात्रा में भाजपा वरिष्ठ नेता नर्बदा प्रसाद सचान, आदित्य दुर्गा, बीएस कॉन्वेंट हा.से. स्कूल के संचालक अरविंद कौरव, रितिक कॉन्वेंट हा.से.स्कूल के संचालक केआर एडलॉग, श्री संत कबीर कॉन्वेंट हा.से. स्कूल के संचालक एडी पनरिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक शामिल थे ।
