बालिस्ता रावत की माताजी सुतिया देवी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बालिस्ता रावत की माताजी सुतिया देवी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल (मध्य प्रदेश)।बालिस्ता रावत की माताजी सुतिया देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सुतिया देवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सभी ने उनके जीवन और संस्कारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर आनंद यादव (संपादक, दैनिक आनंद जगत), पुरुषोत्तम चौरसिया, नरेश श्रीवास, चन्ना मंगराज, आदित्य दुर्गा, भोदेव और शंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि सुतिया देवी का जीवन प्रेरणादायक रहा है और उनके आदर्श सदैव समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस तरह के आयोजन समाज में सम्मान, संस्कार और एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
