भोपाल में भव्य आयोजन: अक्षय तृतीया 19अप्रैल पर श्री राम मानव शक्ति यज्ञ की स्तंभ स्थापना,19 मई 28 मई तक महायज्ञ

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। धर्म, संस्कृति और समाज कल्याण को समर्पित एक विशाल धार्मिक आयोजन राजधानी भोपाल के मीनाल रेजिडेंसी स्थित एमसीबी ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा है। सद्गुरु दादा जी परिवार, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इस श्री राम मानव शक्ति यज्ञ की शुरुआत 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर स्तंभ स्थापना के साथ होगी।

इस भव्य आयोजन में भोपाल के प्रमुख संत-महात्मा, सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ 19 मई से 28 मई तक निरंतर चलेगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।

यह यज्ञ विशेष रूप से गौ रक्षा, विश्व शांति एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना के साथ यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

इस महायज्ञ के मुख्य आचार्य आचार्य पंकज शर्मा जी रहेंगे, जिनके सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

सद्गुरु दादा जी परिवार, भोपाल ने समस्त श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और धर्म लाभ प्राप्त करें।