बजरंग हम्माल श्रमिक संघ की वार्ड 72 इकाई का गठन, गुड्डू यादव बने अध्यक्ष

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। बजरंग हम्माल श्रमिक संघ द्वारा वार्ड क्रमांक 72 बिहारी कॉलोनी भोपाल में हम्मालों और श्रमिकों के समर्थन से गुड्डू यादव को इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गुड्डू यादव ने किसान-श्रमिकों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

गुड्डू यादव के अध्यक्ष बनने पर मुरारी पासवान, राज शेखर सिंह राजपूत, अनूप पटेल, राजकुमार नट, विजय राजपूत, अमित शर्मा, राम कुमार, आशीष यादव, दिनेश पासवान, पप्पू यादव, श्रवण यादव, विनय यादव, दिलीप पासवान, राजू पासवान, मोहन यादव, सूचित यादव, अलख रॉय सहित अनेक श्रमिकों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।