भोपाल में दैनिक ‘सूर्याय नमः’ समाचार पत्र की भव्य लॉन्चिंग, साधु-संतों के आशीर्वाद से हुआ शुभारंभ

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। भगवान श्रीरामजी, महावीर हनुमानजी तथा साधु-संतों के आशीर्वाद के साथ राजधानी भोपाल में दैनिक ‘सूर्याय नमः’ न्यूज पेपर की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण में विधि-विधान से कार्यक्रम आयोजित कर अखबार का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में मानसरोवर धाम के संचालक संजय कश्यप तथा डीडी राठौर पार्षद एवं जोन अध्यक्ष मनोज राठौर राजू राठौड़ सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने नए समाचार पत्र की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अखबार समाज में सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान श्रीराम व महावीर हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर अखबार की औपचारिक लॉन्चिंग की। आयोजकों ने बताया कि दैनिक ‘सूर्याय नमः’ समाज, धर्म, संस्कृति और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करने का प्रयास करेगा।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अखबार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।