*मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात, बागली के विकास कार्यों की दी जानकारी*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बागली क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान बागली क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को विस्तार से दी गई।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।