नगर निगम संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल

 

संतोष योगी की खबर 999 3268 143

 

भोपाल। नगर निगम संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासकिय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के साबिर खान ,इरफान अल्ताफ जिला अध्यक्ष (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ), श्याम लाल मीणा (राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ), रितेश कुमार मैना (मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ), अमरदीप बिट्टू भैया (मध्य प्रदेश सफाई मजदूर कल्याण संघ), चेन सिंह (राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ), राजेश लोहट (राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ), मोहम्मद मुशीर (नगर निगम भोपाल सफाई कर्मचारी संघ), नवल गोरे (प्रभारी, मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ), मोहम्मद सलमान (हेवी मशीनरी अध्यक्ष), अफजल नवाब (अध्यक्ष, केंद्रीय कर्मशाला), अदनान अहमद (कार्यालय सचिव), हसीब भाई एवं राजकुमार मीणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।