बीयू के स्वयंसेवक बीरबल परमार ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के फाइनल में चयनित 12 लाख प्रतिभागियों के बीच बनाई पहचान, पीएम Narendra Modi से वर्चुअल संवाद का मिलेगा अवसर
बीयू के स्वयंसेवक बीरबल परमार ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के फाइनल में चयनित
12 लाख प्रतिभागियों के बीच बनाई पहचान, पीएम Narendra Modi से वर्चुअल संवाद का मिलेगा अवसर
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।Barkatullah University की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूटीडी यूआईटी इकाई के स्वयंसेवक एवं कैंपस एम्बेसडर बीरबल परमार का चयन प्रतिष्ठित ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। यह विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि के साथ बीरबल परमार को देश के माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल संवाद में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रतिस्पर्धी रही, जिसमें देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में बीरबल परमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीव्र विश्लेषण क्षमता और बजट विषयों की गहन समझ के आधार पर अंतिम चरण में स्थान बनाते हुए अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का उद्देश्य केंद्रीय बजट को आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और प्रासंगिक बनाना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वे देश की आर्थिक नीतियों को समझते हुए अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।
इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को आर्थिक नीतियों पर अपने विचार रखने के साथ-साथ प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
बीरबल परमार की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, वरिष्ठजनों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार, Barkatullah University के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।
