मोहनपुर में भूसे के ढेर में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी (मो. 7805953532)

मोहनपुर। हरदा जिले के ग्राम मोहनपुर में मंगलवार सुबह एक आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इदबारिक खान के भूसे के ढेर में सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और करीब 3 टैंक भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसके साथ ही 2 साइकिल और 2 पीने के पानी की टंकियां भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से बचाव हो सका।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में प्रभावित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।