मलेशिया में फिर भारत का परचम लहराएंगी मना मंडलेकर
मलेशिया में फिर भारत का परचम लहराएंगी मना मंडलेकर
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
टिमरनी/मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी मना मंडलेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने मलेशिया जा रही हैं। मना, जो तिनका सामाजिक संस्था की सह-संस्थापक भी हैं, पिछले 14 वर्षों से कराटे का अभ्यास कर रही हैं और हजारों बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मार्गदर्शन कर चुकी हैं।
17 से 19 अप्रैल तक कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में मना -55 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी। उनके प्रशिक्षक रितेश तिवारी के अनुसार, मना 15 अप्रैल को चेन्नई एयरपोर्ट से टीम इंडिया के साथ रवाना होंगी। इस दौरान गौरव सिंध्या, उपाध्यक्ष कराटे इंडिया फेडरेशन, भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
मना इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। पिछले अनुभव को देखते हुए उनके पदक जीतने की उम्मीद है।
इस अवसर पर टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भरद्वाज, क्रिकेट खिलाड़ी अंकित कनेरे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लोकेश प्रधान, अर्पण सांखला और तिनका सामाजिक संस्था ने मना को शुभकामनाएं दी हैं।
मना मंडलेकर की यह यात्रा केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से समाज में बदलाव लाने वाली प्रेरक कहानी भी है।
