पोखरनी में गणगौर महोत्सव: गायक सुनील शर्मा ने भजनों से बांधा समा

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

पोखरनी। टिमरनी पोखरनी ग्राम में चल रहे देवी गणगौर महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया, जब लोहारदा से आए गायक कलाकार सुनील शर्मा एवं उनकी टीम ने म्हारा गेंदा लाल जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बन गया।

आयोजन की तैयारियां पूर्ण रूप से की गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य मेजबान शिव प्रसाद पटवारे, बालकृष्ण पटवारे, जयकृष्ण पटवारे एवं आनंद पटवारे हैं। परिवार की महिलाओं एवं अन्य परिजनों द्वारा भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन में विभिन्न रिश्तेदार, समाजजन एवं शुभचिंतक शामिल हो रहे हैं। दर्शनाभिलाषी के रूप में विष्णुप्रसाद पटवारे एवं रामचन्द्र पटवारे उपस्थित रहेंगे, जबकि स्वागत की जिम्मेदारी राजेश पटवारे एवं डॉ. ओमप्रकाश पटवारे निभा रहे हैं।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है