बडझिरी अग्नि पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ: फूटकर व्यापारी संघ ने खिलाया भोजन, जयस अध्यक्ष ने दिलाया मुआवजे का भरोसा
बडझिरी अग्नि पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ: फूटकर व्यापारी संघ ने खिलाया भोजन, जयस अध्यक्ष ने दिलाया मुआवजे का भरोसा
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
बडझिरी/ खबर हरदा जिले के ग्राम बडझिरी में भीषण आगजनी के कारण अपना आशियाना खो चुके 8 परिवारों की सुध लेने आज सामाजिक संगठन और व्यापारी वर्ग धरातल पर पहुँचा। जहाँ एक ओर जिला फुटकर व्यापारी संघ ने सेवा की मिसाल पेश की, वहीं जयस के नेतृत्व ने प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। जिला फुटकर व्यापारी संघ के सदस्यों ने बडझिरी पहुँचकर प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री और कपड़े वितरित किए। मानवता का परिचय देते हुए संघ के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से भोजन तैयार किया और पीड़ित परिवारों के साथ बैठकर खाना खाया। इस पहल का उद्देश्य आपदा के मलबे के बीच खड़े परिवारों को यह अहसास कराना था कि इस गहन दुःख में वे अकेले नहीं हैं। साथ ही जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार भी घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और जलकर खाक हुए मकानों का निरीक्षण किया। श्री सुचार ने परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, 8 घरों का जलना एक गंभीर त्रासदी है। हम जल्द ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ितों को शासन की ओर से उचित मुआवजा और सहायता राशि जल्द से जल्द प्रदान की जाए।
