बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई

रेलवे कर्मचारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की प्रशासनिक शाखा हबीबगंज एवं भोपाल मंडल कार्यालय में भारत के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सिंह (वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, भोपाल) रहे। विशिष्ट अतिथियों में रजनीश कुमार (सहायक कार्मिक अधिकारी), विनोद कुमार माथुर (सहायक कार्मिक अधिकारी), विनोद कुमार खरे, भीमराव मेश्राम, मीना जोहरे एवं रामजीलाल बैरवा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चौधरी ने की तथा संचालन अभिमन्यु कुमार ने किया।

इस अवसर पर दर्शनाभिलाषियों में संतोष कुमार लोवंशी, राहुल राज रोहित, हरिओम मीणा, राम अवतार मीना, संदीप रामकुछे, संजय जाटव, अहमद खलील, मोहम्मद सदीक, शकील अहमद, विपिन कुमार डोंगरे, आकाश अग्रवाल, बृजेश कुमार, रमेश चंदेल, अजय कुमार, दीपक शर्मा, प्रमोद अहिरवार, मुकेश, सुमन कुमार, विवेक शुक्ला, अनिल कुमार वर्मा, मधुर सुनहरे (वेलफेयर इंस्पेक्टर), बाल सिंह, विजेंद्र रहनवे, कमलेश एवं राजेश तांमेकर सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

जयंती आयोजन में शाखा अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, शाखा सचिव मनीष चंद्र रवि, शाखा कोषाध्यक्ष शीला गोंड, शाखा उपाध्यक्ष राजेश कुमार एवं संतलाल आजाद, शाखा कार्यालय सचिव लालेश गोंड एवं संगठन सचिव सुनील कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में आयोजक राम सिंह वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।