‘अजाक्स’ में गुटबाजी पर बोले इंजीनियर अजय तिवारी, 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने एक इंटरव्यू में ‘अजाक्स’ संगठन में चल रही गुटबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर दो गुटों के बीच बढ़ता विवाद उसकी आंतरिक स्थिति को दर्शाता है।

 

तिवारी के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियां यह संकेत देती हैं कि संगठन को अपने भीतर के मतभेदों को समय रहते सुलझाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन के लिए एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण होती है, और आंतरिक विवाद से उसकी छवि प्रभावित होती है।

 

उन्होंने सरकार को भी सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की सामाजिक या राजनीतिक असंतुलन की स्थिति न बने। तिवारी ने वर्ष 2028 को लेकर भी संकेत देते हुए कहा कि जनता की भावनाओं को समझना हर सरकार के लिए आवश्यक है।

 

इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि ‘अजाक्स’ संगठन की ओर से इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।