सेंट टेरेसा गर्ल्स स्कूल, पिपलानी का शानदार परिणाम — 99% पास प्रतिशत के साथ रचा इतिहास

संतोष योगी की खबर 999 3267 143

भोपाल। सेंट टेरेसा गर्ल्स स्कूल, पिपलानी ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 15 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय का कुल पास प्रतिशत 99% रहा, जो संस्थान की अनुशासित शिक्षा प्रणाली, उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों पर आधारित परंपरा को दर्शाता है।

मेधावी छात्राओं ने बढ़ाया मान

परीक्षा में छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही—

प्रथम स्थान पर तन्वी रघुवंशी ने 99.4% अंक प्राप्त किए।

द्वितीय स्थान पर भूमि सरगैयान ने 98.4% अंक हासिल किए।

तृतीय स्थान पर हितांशी शर्मा ने 97.0% अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा 35 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की केंद्रित शिक्षण पद्धति और मूल्य-आधारित शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित किया।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर शांता मिंज ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, प्रबंधन के मार्गदर्शन, शिक्षकों की समर्पण भावना, स्टाफ के सहयोग तथा अभिभावकों के सतत समर्थन को दिया।

उन्होंने कहा कि सेंट टेरेसा गर्ल्स स्कूल निरंतर सशक्त नारी निर्माण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।