ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बर्दाश्त नहीं, संगठन करेगा विरोध: इंजीनियर अजय तिवारी
ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बर्दाश्त नहीं, संगठन करेगा विरोध: इंजीनियर अजय तिवारी
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल। पन्ना जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने को लेकर सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ईमानदारी से कार्य कर रहा है और उसे बिना जांच के गलत आरोपों के आधार पर हटाने का प्रयास किया जाता है, तो संगठन इसका मजबूती से विरोध करेगा।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी लोकसेवक जरूर हैं, लेकिन उनका भी स्वाभिमान है। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, लेकिन यदि वह सही है तो उसे अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करना उचित नहीं है।
अजय तिवारी ने जनमानस और देश के चौथे स्तंभ मीडिया से भी अपील की कि वे निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारियों-कर्मचारियों का साथ देते रहें, जैसा कि अब तक करते आए हैं।
