झुग्गी बस्ती के छात्रों ने रचा इतिहास, 10वीं में शानदार सफलता
झुग्गी बस्ती के छात्रों ने रचा इतिहास, 10वीं में शानदार सफलता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। हर्षणी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था और समाज का नाम रोशन किया है। छात्र अभिषेक मालवीय ने 500 में से 408 अंक प्राप्त कर 81% हासिल किए, वहीं शोएब अंसारी ने 500 में से 316 अंक प्राप्त कर 63% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
दोनों छात्र झुग्गी-झोपड़ी बस्ती से आते हैं और उन्होंने यह सफलता संस्था के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त की। इस उपलब्धि पर संस्था की संचालिका नेहा ममतानी, अतुल मिश्रा, मेंटर्स राम जी राम सर, त्रिपाठी सर, खटवानी सर एवं शारदा मैम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों और मार्गदर्शकों ने इसे गर्व का क्षण बताया और कहा कि ऐसे परिणाम अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे।
सभी सफल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शकों को हा
र्दिक बधाई।
