भोपाल में डेंटल कैंप का आयोजन, बच्चों में संस्कारों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल के बंगरसिया स्थित कैपिटल ग्रीन कॉलोनी, गेट नंबर 2 में संचालित राम लखन कौशल्या बचपन प्ले स्कूल में नि:शुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर अपने दांतों की जांच करवाई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर समस्याओं का समाधान कराया।

कैंप के दौरान लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और नियमित जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सोनम भार्गव, श्रीमती पूजा मीणा, श्रीकांत तिवारी, निशु शर्मा एवं आकांक्षा दुबे उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। स्कूल का नाम भगवान राम, लखन और कौशल्या से प्रेरित है, और उसी के अनुरूप बच्चों में आदर्श जीवन मूल्यों का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान, अनुशासन और नैतिकता का भाव विकसित करना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश का नाम रोशन कर सकें।