मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 19 और 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा / प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत जिले में 19 व 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह के लिए विशाल पंडाल व पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई है। इस दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 19 अप्रैल को जनपद पंचायत हरदा द्वारा ग्राम अबगांवखुर्द में 135 जोड़े, नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मण्डी टिमरनी में 43 जोड़े तथा जनपद पंचायत खिरकिया द्वारा ग्राम मांदला में 22 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 20 अप्रैल को जनपद पंचायत हरदा द्वारा अबगांवखुर्द में 29 जोड़े, नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मण्डी टिमरनी में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा नगर पालिका परिषद खिरकिया द्वारा कृषि उपज मण्डी के पास खिरकिया में 20 जोड़ों का सामूहिक निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा