अग्निदुर्घटना पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई
अग्निदुर्घटना पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
बड़झिरी / टिमरनी विकासखंड के तहसील रहटगांव के वनाँचल के ग्राम बड़झिरी मे गत दिवस अचानक आग लगने से 08 परिवारो के बसें घर जल गए, आगजनी की इस दुखद घटना मे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ो के अलावा कुछ नहीं बचा, पूर्ण रूप से घर जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपडे, बर्तन सभी आगजनी मे नष्ट हो गए। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर शनिवार को उचित मूल्य दुकान के विक्रेता श्री आमीन खान एवं सहायक विक्रेता श्री भैयालाल परते ने ग्राम बड़झिरी में पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार 50 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
