योग से खिले वरिष्ठजनों के चेहरे रोटरी क्लब भोपाल हिल्स की पहल
योग से खिले वरिष्ठजनों के चेहरे
रोटरी क्लब भोपाल हिल्स की पहल
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। रोटरी क्लब भोपाल हिल्स द्वारा अध्यक्ष हर्ष वाय. मित्त्तल के मार्गदर्शन में 19 अप्रैल 2026 को आनंद धाम वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के लिए योग सत्र आयोजित किया गया।
प्रातः 7 बजे आयोजित सत्र में योग गुरु अंजू वशिष्ठ ने सरल योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान कराया, जिसमें वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान रोटेरियन्स ने उनके साथ समय बिताकर आत्मीयता और सम्मान का भाव साझा किया। एकाकीपन लिए चेहरों पर इस पहल ने मुस्कान और सुकून के नए रंग भर दिए।
अंत में सभी ने मिलकर पौष्टिक नाश्ता किया, जिससे अपनत्व और जुड़ाव की भावना और
मजबूत हुई।
