सिराली में भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, 21 अप्रैल से होगी शुरुआत

 

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली। नगर के कनक मैरिज गार्डन में भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वास्तु पूजन के साथ किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

आयोजकों के अनुसार, 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ ही कथा का विधिवत प्रारंभ होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा का समापन 27 अप्रैल 2026, सोमवार को पूर्णाहुति के साथ होगा।

इस दौरान प्रतिदिन रात्रि में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कथा का वाचन पं. श्री अनिल श्याम जी पगारे (विद्या विहार कॉलोनी, सिराली) द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त तोमर परिवार एवं ग्रामवासी रामपुरा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल कनक मैरिज गार्डन, रामपुरा, सिराली (जिला हरदा) रखा गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।