राहुल तिवारी बने मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन में महत्वपूर्ण नियुक्ति राहुल तिवारी को सौंपी गई मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के भोपाल स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। संगठन द्वारा राहुल तिवारी को मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

इस अवसर पर नियुक्ति पत्र डॉ. श्रीकांत अवस्थी (राष्ट्रीय सचिव), राकेश चतुर्वेदी (प्रदेश संरक्षक), अरुण द्विवेदी (प्रदेश अध्यक्ष), विकास लोधी (जिला उपाध्यक्ष) एवं राजू बगद्रे द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने राहुल तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

सभी ने उम्मीद जताई कि राहुल तिवारी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा मानवाधिकार संरक्षण के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।