भोपाल में पं. अरुण द्विवेदी का जन्मदिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण द्विवेदी के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत अवस्थी, राकेश चतुर्वेदी, राहुल तिवारी, विकास लोधी एवं राजू बगद्रे सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पंडित अरुण द्विवेदी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और समाजहित में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

 

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ कार्य करने और मानवाधिकार संरक्षण के उद्देश्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।