भोपाल आगमन पर डॉ. दिनेश उपाध्याय का भव्य स्वागत, नाथ योगी समाज ने उठाई प्रतिनिधित्व की मांग

*सरकार सभी समाजों के विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. उपाध्याय

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। पूर्व सदस्य, आयुष मंत्रालय डॉ. दिनेश उपाध्याय के भोपाल आगमन पर नाथ योगी जोगी समाज द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों और समाजों का ध्यान रखते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वर्तमान भाजपा की सरकार के नेतृत्व में देश एक सशक्त दिशा में आगे बढ़ रहा है और हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर नाथ योगी समाज के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र योगी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में नाथ योगी समाज को शासन-प्रशासन में उचित दायित्व दिए जाने की मांग रखी।

कार्यक्रम में देवेंद्र योगी हेमंत जोगी भाजपा बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष छोटू पंडित पूर्व भाजपा इंद्रपुरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र योगी नाथ योगी समाज भोपाल अध्यक्ष विनोद पाटीदार वीर सिंह चौहान जाहिर रिजवी संतोष योगी आदि सामाजिक बंधु उपस्थित थे