भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ 22 अप्रैल को भोपाल में होगा आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला रहेंगे मुख्य अतिथि

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ 22 अप्रैल 2026, बुधवार को भोपाल में किया जाएगा। इस अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन की शुरुआत भगवान सत्यनारायण की कथा के पश्चात दोपहर 2:00 बजे से होगी। कार्यक्रम का आयोजन प्लैटिनम प्लाजा, माता मंदिर चौराहा स्थित दुकान संख्या 3, प्रथम मंजिल पर किया जाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का उद्देश्य "शक्ति की भागीदारी, राष्ट्र की जिम्मेदारी" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।