लेंसकार्ट के मालिक के खिलाफ युवा सेना का विरोध, आज पुतला दहन का ऐलान

रंगमहल चौराहे पर दोपहर 12 बजे होगा प्रदर्शन, हिंदू कर्मचारियों से जुड़ी गाइडलाइन का विरोध

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। शिवसेना (UBT) युवा सेना द्वारा लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। युवा सेना जिला अध्यक्ष दिलीप परिहार के नेतृत्व में 22 अप्रैल को रंगमहल चौराहे पर दोपहर 12 बजे पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

युवा सेना पदाधिकारियों के अनुसार, कंपनी द्वारा कथित रूप से हिंदू कर्मचारियों के लिए जारी की गई सनातन विरोधी गाइडलाइन के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।

आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई जाएगी और उक्त गाइडलाइन को वापस लेने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी कुलदीप तिवारी द्वारा दी गई।