आकाश इंस्टिट्यूट भोपाल का जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन आकाश इंस्टिट्यूट के छात्रों ने जेईई मेन में लहराया परचम अनुज सिंह 99.92 परसेंटाइल के साथ भोपाल टॉपर, अन्य छात्रों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आकाश इंस्टिट्यूट भोपाल का जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन आकाश इंस्टिट्यूट के छात्रों ने जेईई मेन में लहराया परचम अनुज सिंह 99.92 परसेंटाइल के साथ भोपाल टॉपर, अन्य छात्रों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, अप्रैल 2026। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), भोपाल के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शैक्षणिक तैयारी और अनुशासित अध्ययन का परिचय दिया है।
जेईई मेन 2026 (सेशन-2) में आकाश इंस्टिट्यूट, भोपाल के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। अनुज सिंह ने 99.92 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1193 प्राप्त कर भोपाल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
अनुज सिंह के अलावा अन्य टॉप परफॉर्मर्स में तनिष्क सिंघल ने 99.92 परसेंटाइल और अंशिका धाकड़ ने 99.48 परसेंटाइल प्राप्त किए। इसके साथ ही कई अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, भोपाल के छात्रों ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस अवसर पर एईएसएल के चीफ एकेडमिक एंड बिजनेस हेड डॉ. एच.आर. राठ ने कहा, “देशभर में हमारे छात्रों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और आकाश के सशक्त प्रशिक्षण तंत्र को दर्शाता है। संरचित शैक्षणिक कार्यक्रम और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें उत्कृष्ट परिणाम दिलाए हैं। हम सभी सफल छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत, समय-समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों और नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से उनकी तैयारी मजबूत हुई और वे परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके।
गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईआईटी एवं अन्य केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में प्रवेश का माध्यम है। साथ ही यह परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए योग्यता भी प्रदान करती है, जिसके माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश मिलता है।
