इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा'*
'इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा'
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में भेल कर्मचारियों ने भेक्टू सीटू यूनियन के बैनर तले बुधवार को फाउंड्री गेट के सामने विशाल जनसभा आयोजित किया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भेल भोपाल के कर्मचारियों के साथ कोरोना के बाद से इंसेंटिव को लेकर के विश्वासघात किया जा रहा है। इंसेंटिव राशि को कोरोना के आड़ में बंद कर दिया गया था, इसके बाद सीटू यूनियन ने 10 हजार रुपये राशि की इंसेंटिव स्कीम प्रारंभ करने की मांग को लेकर लगातर संघर्ष किया। जिसके बाद प्रबंधन ने एक बैठक बुलाकर 2000 से 3100 रुपये राशि की इंसेंटिव स्कीम को लागु कर दिया जिसके समझौते पर सीटू यूनियन ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। व 10 हजार रुपये राशि की मांग को लेकर लगातार संघर्ष व विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज यह जंगी सभा आयोजित की गई है। आने वाले दिनों में जब तक प्रबंधन हमारी मांगे पूरी नहीं कर देती तब तक सीटू यूनियन इस चरणबद्ध आंदोलन को जारी रखेगी। यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन नहीं है अगले चरण में 23 अप्रैल से भेल कर्मचारी कारखाने में काला बैच लगाकर काम करेंगे इसके बाद सैकड़ों भेल कर्मचारी कैंटीन में एक साथ सामूहिक भोजन करेंगे। यदि प्रबंधन अगले एक सप्ताह में रिवीजन की डेट घोषित नहीं करती है एवं पीपी बोनस के लिए जेसीएम की बैठक आयोजित नहीं करती है तो तानाशाह प्रबंधन का पुतला दहन करने का कार्यक्रम भी किया जाएगा। दीपक गुप्ता ने कहा की भेल प्रबंधन कर्मचारियों से उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के लिए हर स्तर तक जाती है, और आज कॉर्पोरेट स्तर पर 33000 करोड़ से अधिक का टर्नओवर एवं भोपाल इकाई ने लगभग 4400 करोड़ का टर्नओवर पूरा किया है और हजारों करोड़ों का मुनाफा कारखाने को हुआ है। अब प्रबंधन की बारी है कि वह कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को पूरा करें। प्रमुख रूप से इंसेंटिव राशि को 10000 किए जाने, लैपटॉप प्रतिपूर्ति प्रारंभ करने और 50 हजार रुपये पीपी बोनस के लिए जेसीएम बैठक कि तिथि घोषित किये जाने की मांग यूनियन द्वारा किया गया है। द्वारा सभा का संचालन विनय सिंह ने किया एवं कड़कती धूप में पसीने से लथपथ होने के बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी द्वार सभा में शामिल हुए इसके लिए शाहिद अली ने समस्त भेल कर्मचारीयों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी यूनियन के मीडिया प्रभारी अतुल मालवीय ने दिया।
