अवधपुरी में धरने का 19वां दिन आखिर प्रशासन क्यों नहीं दे रहा ध्यान

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल अवधपुरी थाना क्षेत्र की सबसे पुरानी कॉलोनी शुभालय विला रहवासी सोसायटी के ठीक सामने खुली शराब की दुकान को बन्द कर किसी अन्य स्थान पर खोलने की मांग को लेकर रहवासियों द्वारा पिछले 19 दिनों से जोरदार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है*

*कॉलोनी की सभी महिलाएं विशेष कर प्रीति निगम,मंजू चौधरी, अनीता सिंह सहित भारी संख्या में माताओं बहनो की अगुवाई में रोज शराब बंदी के खिलाफ गगन चुंबी नारों से पूरा अवधपुरी क्षेत्र गूंज रहा है!!*

*कॉलोनी के रहवासी डी पी सिंह ,और सोसायटी निदेशक बी के खरे ने बताया कि जब तक शासन इस राक्षस रुपी शराब दुकान बन्द करने का साहसिक निर्णय नहीं सुनाता है तबतक ये धरना लगातार चलता रहेगा और इस पूरे आंदोलन में आसपास के नागरिकों और रहवासियों का बड़ी संख्या में समर्थन प्राप्त हो रहा है*!!

 

*आज भी प्रदर्शन स्थल पर सामूहिक रूप हनुमान चालीसा का पाठ किया गया