देवी मां गणगौर महोत्सव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
देवी मां गणगौर महोत्सव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
राहुल पवार योगी की खबर
रहटगांव। देवी मां गणगौर महोत्सव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन रहटगांव में गौर (केमैया) परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गणगौर मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक आस्था व संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,111 की राशि श्री गुरु दरबार गणगौर मंडल (कुड़ाबा) को प्रदान किया गया। यह राशि माननीय श्री संजय शाह (पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा) के सौजन्य से दी गई।
द्वितीय पुरस्कार ₹15,111 मां काली गणगौर मंडल (पिपल्या) को मित्र मिलन गणगौर मंडल एवं श्री रामनिवास गौर के सहयोग से प्रदान किया गया।
तृतीय पुरस्कार ₹11,111 श्री सत्य साईं गणगौर मंडल (गुरंज घाट) को श्री गोविंद पालीवाल के सौजन्य से दिया गया।
चतुर्थ पुरस्कार ₹7,111 श्री भैरव शक्ति गणगौर मंडल (अबगांव खुर्द) को युवा जागृति गणेश उत्सव मित्र मंडल, विजय गौर रहटगांव द्वारा प्रदान किया गया।
पंचम पुरस्कार ₹6,111 श्री राधिका गणगौर मंडल (भैरवपुर) को श्री दीपक गौर (डूडी) के सौजन्य से दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल रहटगांव के महामंत्री श्री रामकृष्ण सोलंकी, संतोष गौर, मोहन सोलंकी, हंसराज सोनी, दिनेश चावड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुंदरलाल रायखेरे, नर्मदा प्रसाद सावनेर, हरिओम पटेल, श्रीराम चौहान उपस्थित रहे।
साथ ही निर्णायक समिति के अध्यक्ष श्री अशोक पाराशर, आशीष पटेल, संदीप अग्रवाल, हरिओम गौर, अमित गीते, प्रभुदयाल गौर, दीपक गौर (डूडी), नीलेश गौर, जयदीप राठौर, राहुल पवार योगी, संजय लोनिया, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक गणगौर उत्सव की झलक के साथ सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार
व्यक्त किया।
