अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में 39वां राज्य स्तरीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में 39वां राज्य स्तरीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
रायसेन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जिला साहू समाज समिति रायसेन (मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा) द्वारा खेरी जयपुरा में 39वां राज्य स्तरीय निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 34 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी मंदिर परिसर में पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ।
सम्मेलन में जिले सहित अन्य जिलों से आए लगभग 15 हजार समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अस्थायी कॉलोनी बनाकर वर-वधुओं के लिए अलग-अलग कमरे, जल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सामूहिक बारात, जयमाला और देसी शैली में भोजनशाला (लकड़ी की 8 भट्टियों पर) इस आयोजन के विशेष आकर्षण रहे।
नवविवाहित जोड़ों को दिए गए उपयोगी उपहार
समिति द्वारा प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को कूलर, गोदरेज अलमारी, 32 इंच LED टीवी, ट्रॉली बैग, प्रेस, दीवार घड़ी, हाथ घड़ी (2), बर्तन सेट, श्रृंगार सामग्री, 5 आभूषण, सोने की लौंग, वस्त्र एवं पूजन हेतु तांबे के बर्तन सहित अन्य गृहस्थी सामग्री भेंट की गई।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आभा साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ताराचंद साहू सहित कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विधायक ने धर्मशाला के लिए 5 लाख की घोषणा की
विधायक देवेंद्र पटेल ने सम्मेलन की सराहना करते हुए बमौरी में साहू समाज धर्मशाला निर्माण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 39 वर्षों से निःशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।
समाज सुधार और शिक्षा पर दिया गया जोर
वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में फिजूलखर्ची रोकने, कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने भोपाल में छात्रावास निर्माण की योजना की घोषणा की, वहीं महिला अध्यक्ष आभा साहू ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
दानदाताओं और समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम में दानवीर भामाशाहों, स्थायी दानदाताओं, समाजसेवियों, पूर्व पदाधिकारियों और मीडिया प्रभारियों का सम्मान किया गया। साथ ही नए दानदाता सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संगठन की एकता का संदेश
सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। सम्मेलन अध्यक्ष अंतराम साहू एवं जिला अध्यक्ष केसराम साहू ने सभी सहयोगियों, अतिथियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
यह भव्य आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कारों का उत्कृष्ट उदाह
रण बनकर सामने आया।
