आकाशवाणी भोपाल द्वारा रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन :
आकाशवाणी भोपाल द्वारा रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन :
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइंस आकाशवाणी के 90वें प्रसारण वर्ष के उपलक्ष्य में आकाशवाणी भोपाल द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2026 को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन में “भारतीय संस्कृति एवं धरोहर” विषय पर आधारित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सशक्त अभिव्यक्ति, विचारशीलता एवं वक्तव्य कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष गजभिये ने विद्यार्थियों को आकाशवाणी के विविध कार्यक्रमों, उनके उद्देश्यों तथा समाज में उनकी भूमिका और महत्ता से अवगत कराया।
इसके अंतर्गत ‘एक दिन का आर जे’ बनने की विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के छात्र सिद्धांत शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें आकाशवाणी के लोकप्रिय युववाणी कार्यक्रम में एक दिन के लिए आरजे बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी श्री विक्रम कुमार रंजन भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम प्रमुख श्री चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी संवाद क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
