गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को पानी प्रेशर से मिले किशन सूर्यवंशी

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल हेडलाइंस माता मंदिर स्थित नगर निगम मुख्यालय में आज आयोजित जोन समिति की बैठक में शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में पिछले माह की प्रगति, नई प्रस्तावित योजनाओं, वर्तमान में संचालित परियोजनाओं की स्थिति, पार्को के रखरखाव, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिल्डिंग परमिशन, पेंशन एवं लोककल्याणरी योजनाओं का लाभ गरीबों तक अविलंब लाभ मिले इसके भी दिए निर्देश।

 

बैठक के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने एवं शहर के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा माता मंदिर एवं नेहरू नगर चौराहे पर (प्याऊ) लगाए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ यातायात क्षेत्र में भी नागरिकों को राहत मिल सकेगी।

 

नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शहरवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

 

बैठक में पार्षद श्री योगेंद्र गुड्डू चौहान जी, पार्षद श्री देवांशु कंसाना जी एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यालय