युवा प्रकोष्ठ (मप्र) के महामंत्री बने शशांक श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा ने दी नई जिम्मेदारी

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शशांक श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव VSM (सेवानिवृत्त) द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (IRS, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार) के निर्देश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से की गई।

ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने नियुक्ति पर कहा कि शशांक श्रीवास्तव की कार्यकुशलता, संगठनात्मक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश का युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त एवं संगठित बनेगा।

नव-नियुक्त महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर एक मजबूत मंच तैयार करना होगा।

संगठन द्वारा आगामी समय में युवाओं को एकजुट करने, शिक्षा एवं रोजगार उन्मुख कार्यक्रम संचालित करने, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने और संगठन को गांव-गांव तथा शहर-शहर तक विस्तार देने की रणनीति पर कार्य किया जाएगा।

इस नियुक्ति से दतिया जिला इकाई सहित पूरे मध्य प्रदेश में समाजजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने शशांक श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।