अफजल नवाज बने केंद्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल/मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ शाखा नगर निगम भोपाल की केंद्रीय कर्मशाला में श्री अफजाल नवाज को अध्यक्ष मनोनीत किया गया श्री अफजाल नवाज द्वारा केंद्रीय कर्मशाला बैठक का आयोजन किया था जिसमें सैकड़ो की तादाद में कर्मचारी उपस्थित हुए और श्री अफजल नवाज का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात अफजल नवाज ने समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर केंद्रीय कर्मशाला की कार्यकारिणी की घोषणा करी जिसमें रिजवान अली, मोहम्मद जुनेद, जावेद हुसैन को उपाध्यक्ष,

राजा अहमद, ओवैस अली को सचिव, फैजान खान को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ को उपकोषाध्यक्ष, मोहम्मद जमील, शेरू अली, समीर खान को संगठन सचिव , रिजवान खान, माज़िद खान, शाहरुख अहमद, रशीद भूरा, रफीक खान, नवाब खान, राहुल यादव, असद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है । श्री अफजल नवाज द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में परिवहन अधिकारी महोदय को मांग पत्र सोपा गया, जिसमें कर्मचारियों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था पीने के पानी के लिए आरो मशीन कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड और कर्मचारियों के वेतन में जो अंतर है उसको दूर करने जैसी समस्याओं आदि से अधिकारी को अवगत करा कर निराकरण करने का आग्रह किया पहली बार केंद्रीय कर्मशाला के किसी अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को मांग पत्र सोपा गया है। जिसके लिए सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अफजाल नवाज का आभार व्यक्त करा अफजल नवाज ने भी सभी को भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का हमेशा ध्यान रखा जाएगा और समय-समय पर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराकर उनका निराकरण कराया जाएगा।