मिशय नेत्रालय एवं मीरा होप फाउंडेशन टिमरनी में नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 26 अप्रैल को

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

टिमरनी। मिशय नेत्रालय एवं मीरा होप फाउंडेशन के सहयोग से जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वावधान में टिमरनी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, आवश्यक परामर्श तथा चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।

शिविर का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्रवाल पॉली क्लिनिक, बिदुल नगर (पानी की टंकी के पीछे), वार्ड क्रमांक 4, टिमरनी, जिला हरदा में किया जाएगा।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद भुमरकर (एमबीबीएस, एमएस) अपनी सेवाएं देंगे, जिन्हें 50,000 से अधिक नेत्र ऑपरेशन का अनुभव है। शिविर में लेंस, ऑपरेशन एवं डॉक्टर की फीस पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि इच्छुक मरीजों को पंजीयन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों की तिथि जांच के बाद निर्धारित की जाएगी तथा ऑपरेशन हरदा के नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 9406924293 एवं 9238197580 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।