भोपाल में 25 अप्रैल को पत्रकार वार्ता, 28 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भोपाल में 25 अप्रैल को पत्रकार वार्ता, 28 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। अखिल भारतीय लोधी, लोदी, लोध क्षत्रिय राजपूत महासभा मध्यप्रदेश एवं राज हिरदेशाह शोध संस्थान द्वारा आगामी 28 अप्रैल 2026 को राजा हिरदेशाह लोधी की बलिदान तिथि पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से निकाली जाएगी।
इस आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देने हेतु 25 अप्रैल 2026 को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। इस प्रेस वार्ता में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मीडिया से चर्चा करेंगे और आयोजन की रूपरेखा साझा करेंगे।
पत्रकार वार्ता का आयोजन सुबह 11 बजे, बी-7 सिविल लाइन, प्रोफेसर कॉलोनी (सर्किट हाउस के पास), भोपाल में किया जाएगा।
महासभा के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रीतम सिंह लोधी ने सभी पत्रकारों से इस वार्ता में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
