शारदा विहार में विश्व पशु चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

संतोष योगी की खबर,9993268143

भोपाल। विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रोग्रेसिव वेटरनिटी डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देशन में कलियासोत स्थित शारदा विहार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

“पशु चिकित्सक—भोजन एवं स्वास्थ्य के रक्षक” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. बबीता त्रिपाठी ने पशुपालन एवं पशु चिकित्सा से संबंधित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों की भूमिका केवल पशुओं के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मानव स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के भी महत्वपूर्ण संरक्षक हैं।

इस अवसर पर शारदा विहार के प्रबंधक राजेश तिवारी, डॉ. के.के. गुप्ता एवं डॉ. सचिन उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों को पशुपालन की मूलभूत जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ।