हर्षा रिछारिया के समर्थन में संत महामंडल प्रमुख डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी, विरोध करने वालों पर जताई नाराजगी
हर्षा रिछारिया के समर्थन में संत महामंडल प्रमुख डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी, विरोध करने वालों पर जताई नाराजगी
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं मॉडल हर्षा रिछारिया द्वारा सनातन परंपरा का पालन करते हुए विधि-विधान से पिंडदान और सन्यास ग्रहण करने के निर्णय को लेकर अब संत समाज में समर्थन के स्वर तेज हो गए हैं। संत महामंडल प्रमुख डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी एवं ब्राह्मण समाज भारत ने हर्षा रिछारिया के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है।
जारी बयान में कहा गया है कि हर्षा रिछारिया ने सनातन धर्म के नियमों का पालन करते हुए पिंडदान एवं सन्यास धर्म को अपनाया है, जो सराहनीय है। ऐसे में उनकी आलोचना करने वाले कुछ साधु-संत अनुचित आचरण कर रहे हैं और वे दंड के पात्र हैं। संत महामंडल ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की निंदा करने वालों को संत समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
संत महामंडल प्रमुख ने कहा कि ब्राह्मण कुल में जन्मी हर्षा रिछारिया, जो अब “हर्षानंद गिरी” के नाम से जानी जा रही हैं, उनका समर्थन पूरे संत समाज एवं ब्राह्मण समाज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के सैकड़ों-हजारों साधु-संत उनके समर्थन में एकजुट होने और आवश्यक हुआ तो आंदोलन करने का संकल्प ले चुके हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद संत समाज में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले समय में इस पर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।
