स्व. नवेंद्र सिंग ठाकुर की 5 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप सुंदरकांड एवं भजन संध्या संपन्न

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो | संजय योगी 7805953532

हरदा/सिराली — स्वर्गीय नवेंद्र सिंह ठाकुर जी की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के विद्या विहार कॉलोनी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय निवासी राहुल शाह के निवास पर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8:30 बजे हुआ। हनुमान जी की स्तुति में सुंदरकांड पाठ किया गया, वहीं भजन संध्या के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों में भाव-विभोर होकर देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

इस अवसर पर नरेंद्र शाह, राहुल शाह, रोहित शाह, मीना शाह,अंजना शाह एवं चंद्रा शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं।

आयोजन समिति ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।