एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में स्टार बस के संचालक अब्दुल फरीद मुन्ने भाई का हुआ सम्मान
एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में स्टार बस के संचालक अब्दुल फरीद मुन्ने भाई का हुआ सम्मान
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। सिंधी कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के पावन पर्व पर स्टार बस के संचालक अब्दुल फरीद मुन्ने भाई का सम्मान हुआ यह सम्मान श्री महंत अनिला नंद महाराज द्वारा उन्हें धर्म एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महंत अनिला नंद महाराज ने कहा कि मुन्ने भाई हमेशा धर्म के हित में सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य करते रहे हैं। समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अब्दुल फरीद मुन्ने भाई ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है कि एकादशी जैसे पवित्र पर्व पर उन्हें खाटू श्याम मंदिर में सम्मानित होने का अवसर मिला। उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए आगे भी धर्म और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें ज्योतिर्विद पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. ठाकुर बन्ने खान सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी शामिल हुए।
मंदिर परिसर में आयोजित यह सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना, जहां उपस्थित जनों ने मुन्ने भाई के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
