गौवंश की चोरी कर रेलवे ट्रैक पर बांधकर हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली/हरदा जिले के ग्राम छिदगांव मेल में गौवंश के साथ अमानवीय घटना का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर हरदा के नाम सिराली थाने में थाना प्रभारी सीताराम पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गौवंश की चोरी कर उन्हें रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया। इसके चलते तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से करीब 7 गौवंश की मौत हो गई। मृत पशुओं में 2 गायों के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

संगठनों का कहना है कि यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भी है। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें—

तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की जाए

क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए

मामले को गंभीर अपराध मानते हुए सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाए

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो सिराली तहसील में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।