कृषि आदान विक्रेता संघ ने सिराली तहसील में तहसीलदार को सिराली में प्रधानमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन  

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

 सिराली। कृषि आदान विक्रेता संघ, जिला हरदा ने किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के अनुसार लंबे समय से मांगें लंबित हैं, जिसके चलते 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया गया 

संघ की प्रमुख मांगों में खाद की जबरन लिंकिंग पर रोक, उर्वरकों की FOR आपूर्ति सुनिश्चित करना, डीलर मार्जिन बढ़ाकर 8 प्रतिशत करना तथा साथी पोर्टल में राहत देना शामिल है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम महेश्वरी, नगर अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सचिव महेश गुर्जर, संरक्षक भगवान राजपूत सहित तहसील के सभी कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।