कैम्पियन स्कूल बना विजेता, लेक सिटी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का जीता खिताब

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल/भोपाल के कैम्पियन स्कूल ने डीपीएस कोलार द्वारा आयोजित लेक सिटी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में कैम्पियन स्कूल ने डीपीएस कोलार को कड़ी टक्कर देते हुए पेनल्टी शूटआउट (सडन डेथ) में 4-2 से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कैम्पियन टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में कैम्पियन के खिलाड़ी अरशान मुजाहिद को ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना गया। वहीं अयान खान को ‘बेस्ट गोलकीपर’ और सैयद शोएब शिराज को ‘बेस्ट मिडफील्डर’ का खिताब मिला।

इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों ने अपने कोच श्री तिवारी के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल प्राचार्य फादर डॉ. अथानस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज एस.जे. तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जॉन्सी कोशे ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस जीत के साथ कैम्पियन स्कूल ने शहर में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।