पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को
पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल। शहर के पत्रकारों द्वारा गठित पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में 1 मई को एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
इस संगीत संध्या की विशेष बात यह है कि इसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकार अपनी मधुर आवाज़ में लोकप्रिय और मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा, ताकि शहर के संगीत प्रेमी इसका भरपूर आनंद ले सकें।
आयोजन समिति के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बीच उन्हें अपनी संगीत साधना और रुचि को मंच प्रदान करना है। यह मंच पत्रकारों के भीतर छिपी कला को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में शहर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। प्रमुख रूप से सुनील सोनी, विवेक सावरीकर ‘मृदुल’, प्रवाल सक्सेना, सुमित शर्मा, रवि खरे, मनीष श्रीवास्तव, महेश सोनी, डॉ. राणा रज़नी, किशोर शीतल, राजेश चौकसे, रोकेश तिवारी, शिवनारायण मीणा, ललित महेश्वरी, पियूष अभिषेक, श्रीमती रक्षा देवकर, श्रीमती प्रीति शर्मा द्विवेदी एवं श्रीमती सोनाली शर्मा अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रवाल सक्सेना द्वारा किया जा रहा है, जबकि एंकरिंग विवेक सावरीकर ‘मृदुल’ करेंगे।
पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की स्थापना संजय पी. व्यास द्वारा की गई है। आयोजन समिति ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
