हबीबगंज प्रशासनिक शाखा में डॉ. अंबेडकर और महात्मा फुले की संयुक्त जयंती धूमधाम से मनाई गई

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की प्रशासनिक शाखा हबीबगंज कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जी की संयुक्त जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और रेलवे कर्मचारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोनल महामंत्री पुरुषोत्तम अठिया जी रहे। विशेष अतिथियों में भिखुनि संघमित्रा जी, सीनियर डीएसटी प्रियंका चौधरी जी, सीनियर डीएसओ विजय शंकर गौतम जी, राधाकिशन बकोरिया महाराज, माधव सिंह अहिरवार, मंडल अध्यक्ष हितेश डोंगरे जी, मंडल सचिव धर्मराज अहिरवार जी, मंडल कोषाध्यक्ष माधव प्रजापति, यूनियन मंडल अध्यक्ष विनोद खरे जी, आर.के. जाटव जी, भीमराव मेश्राम जी, विद्या भारती जी, प्रमोद कामले जी तथा मध्य प्रदेश आजाक्स संघ से सत्य विजय चंदन पटेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मोमबत्ती प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात प्रशासनिक शाखा हबीबगंज के अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों को डॉ. अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर, महात्मा फुले और अन्य महापुरुषों के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर उनके मार्ग पर चलें।

कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। “महापुरुष प्रेरणा एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा” का दायित्व दिनेश चौधरी जी को सौंपा गया था, जो उनके मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 15 से 20 प्रतिभागियों में से विजेता विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए भोपाल मंडल की प्रशासनिक शाखा हबीबगंज की सराहना की गई। शाखा अध्यक्ष राम सिंह वर्मा एवं सचिव मनीष चंद्र रवि के नेतृत्व में शाखा द्वारा अब तक दर्जनों सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का संचालन माधव सिंह अहिरवार एवं अभिमन्यु कुमार ने किया। शाखा कोषाध्यक्ष शीला गोंड, उपाध्यक्ष अरुण पंक्तिल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन सचिव सुनील कुमार, कार्यालय सचिव लालेश गोंड सहित शाखा के सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त जयंती समारोह में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

अंत में शाखा सचिव मनीष चंद्र रवि ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को सुरुचिभोज के लिए आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।