शासकीय महाविद्यालय सिराली में प्रवेश की प्रक्रिया 1 मई से
शासकीय महाविद्यालय सिराली में प्रवेश की प्रक्रिया 1 मई से
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ होगी
जानकारी देते हुए
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ धीरा शाह ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिराली (कॉलेज कोड: INS1560) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया 01 मई से प्रारंभ होने वाली है। महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी प्रो ओम प्रकाश पटेल ने जानकारी दी कि छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हेल्पसेंटर स्थापित किया गया है।
महाविद्यालय में कला संकाय (B.A.) के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य एवं अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय उपलब्ध हैं। साथ ही वाणिज्य संकाय में B.Com.(plain) के लिए भी प्रवेश लिए जा रहे हैं। कॉलेज अपनी उत्कृष्ट फैकल्टी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।
प्रवेश समय-सारणी (प्रथम चरण)
प्रवेश प्रभारी ने बताया कि प्रथम चरण की तिथियां निम्न अनुसार रहेंगी:
ऑनलाइन पंजीयन: 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक।
दस्तावेज सत्यापन: 02 मई 2026 से 16 मई 2026 तक।
सीट आवंटन (List): 20 मई 2026।
शुल्क भुगतान: 20 मई 2026 से 26 मई 2026 तक।
शासन की समस्त हितग्राही योजनाओं का मिलेगा लाभ:
महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना शिक्षा प्रोत्साहन जन कल्याण संबल योजना सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप आदि) का पात्रतानुसार पूर्ण लाभ प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल https://epravesh.highereducation.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
प्रवेश प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि आवंटित महाविद्यालय में समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश मान्य नहीं होगा।
